पंजाब के जालंधर में मादक पदार्थ, हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; पांच लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, बुधवार, 13 अगस्त 2025। पंजाब के जालंधर में मादक पदार्थ और हथियार तस्करी का गिरोह चलाने के आरोप में बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से 1.50 किलोग्राम हेरोइन और सात हथियार बरामद किए गए हैं। डीजीपी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जालंधर आयुक्तालय पुलिस ने एक बहुस्तरीय मादक पदार्थ एवं हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।’’ उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वालों को बड़ा झटका लगा है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
