मराठी नर्तकी विठाबाई का किरदार निभाएंगी श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर मराठी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि छावा के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर अब एक नई और दमदार फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाती नजर आ सकती है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मराठी नौटंकी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाएंगी। विठाबाई नारायणगावकर को ‘तमाशा क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने पहले ही मराठी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर के परिवार से इस फिल्म के लिए राइट्स हासिल कर लिए हैं। फिल्म योगीराज बागुल की किताब ‘तमाशा: वि_ल बाईच्या आयुष्याचा’ पर आधारित होगी जो वि_ाबाई के जीवन की सच्ची घटनाएं बताती है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
