भारत चीन संबंधों में आये सुधार से आगे बढ़ने में मदद मिली: डोभाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 अगस्त 2025। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत और चीन के शीर्ष नेतृत्व के बीच पिछले वर्ष हुई बातचीत के बाद से आपसी संबंध मजबूत हुए हैं और इससे दोनों देशों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिली है। डोभाल ने भारत यात्रा पर आये चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मंगलवार को यहां विशिष्ट प्रतिनिधि स्तर की 24वें दौर की बैठक से पहले अपने प्रारंभिक वक्तव्य में श्री वांग और उनके साथ आये शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले नौ महीनों में सीमाओं पर शांति और सौहार्द के कारण संबंध और भी मजबूत हुए हैं।
उन्होंने कहा , 'पिछले नौ महीनों में एक सकारात्मक रुझान देखने को मिला है। सीमाएँ शांत रही हैं। शांति और सौहार्द कायम रहा है। हमारे द्विपक्षीय संबंध और भी मज़बूत हुए हैं। हम अपने नेताओं के प्रति अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने गत अक्टूबर में कज़ान में एक नई दिशा स्थापित की, और तब से हमें बहुत लाभ हुआ है। जो नया माहौल बना है, उसने हमें उन विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद की है जिन पर हम काम कर रहे हैं।
विशिष्ट प्रतिनिधि स्तर की इस वार्ता के सफल रहने की उम्मीद जताते हुए उन्होंंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही चीन की यात्रा पर जायेंगे और ऐसे में यह वार्ता और भी महत्त्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछली वार्ता की तरह, यह 24वीं विशिष्ट प्रतिनिधि स्तर की वार्ता भी उतनी ही सफल होगी। हमारे प्रधानमंत्री जल्द ही एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन जायेंगे और इसलिए, मुझे लगता है कि ये विशिष्ट प्रतिनिधि स्तर की वार्ताएँ बहुत महत्वपूर्ण हैं। डोभाल ने दोनों देशोंं के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होेने का भी उल्लेख किया और कहा कि इस पड़ाव पर भारत और चीन के संबंधों में घनिष्ठता आयेगी। विदित हो कि भारत यात्रा पर आये श्री वांग ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ़ एस़ जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
