अगले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे: तेजस्वी
नवादा (बिहार), मंगलवार, 19 अगस्त 2025। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि युवाओं ने राज्य की ‘‘पुरानी और खटारा’’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को हटाने और अगले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। नवादा में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि युवा पीढ़ी को राज्य चलाने का मौका मिले।
उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ‘खटारा’ हो गई है और इसे तुरंत बदलने की जरूरत है। युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए... हमारे पास बिहार के लिए दृष्टिकोण हैं। युवाओं ने संकल्प लिया है कि वे इस पुरानी और खटारा सरकार को सत्ता से हटाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें।’’ यादव ने दोहराया कि बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) लोगों के मताधिकार को छीनने की एक कवायद है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘एसआईआर वोट की डकैती है और हम ऐसा नहीं होने देंगे। यह बिहार में मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की सत्तारूढ़ सरकार की साजिश है।’’
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
