न्यायालय कॉलेजियम ने दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी
नई दिल्ली, बुधवार, 20 अगस्त 2025। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की बैठक 19 अगस्त को हुई। एक बयान में कहा गया, ‘‘उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 19 अगस्त, 2025 को हुई अपनी बैठक में गुवाहाटी उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीशों - न्यायमूर्ति बुदी हाबुंग और न्यायमूर्ति एन उन्नी कृष्णन नायर को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’ कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति कौशिक गोस्वामी को 10 नवंबर से एक वर्ष के नए कार्यकाल के लिए उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की भी सिफारिश की।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
