पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का निधन
जयपुर, गुरुवार, 21 अगस्त 2025। बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद एवं कद्दावर नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का नई दिल्ली में बुधवार रात को निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री चौधरी दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गये थे लेकिन सीने में दर्द होने पर उन्हें देर रात अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका ऑपरेशन हुआ। इसके बाद उन्होंने खुद को स्वस्थ्य बताते हुए एक पोस्ट भी शेयर की थी। इसके बाद देर रात ग्यारह बजे बाद उनका निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह बाड़मेर में उनके आवास लाई जायेगी जहां जिसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कर्नल चौधरी चार बार सांसद और एक बार विधायक रहे थे। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
