कश्मीर में 3.5 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
श्रीनगर, गुरुवार, 21 अगस्त 2025। कश्मीर में बृहस्पतिवार को रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे फिलहाल कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में था। उन्होंने बताया कि भूकंप दोपहर 1:41 बजे 34.68 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.39 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पांच किलोमीटर की गहराई में आया। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
