सिद्धरमैया ने भाजपा शासित राज्यों में भगदड़ की 20 घटनाओं का जिक्र किया
बेंगलुरु, शुक्रवार, 22 अगस्त 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा शासित राज्यों में भगदड़ की घटनाओं का उल्लेख करते हुए गत चार जून को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ की घटना के लिए ‘सामूहिक उन्माद’ को ज़िम्मेदार ठहराया। सिद्धरमैया ने आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद आयोजित समारोह के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ की घटना पर सदन में चर्चा के दौरान यह बात कही। भगदड़ की घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी।
मुख्यमंत्री ने भगदड़ की घटनाओं की सूची पढ़ी। उन्होंने 3 अगस्त 2008 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नैना देवी मंदिर में हुई भगदड़ का उल्लेख किया, जब भाजपा नेता प्रेम सिंह धूमल मुख्यमंत्री थे। इसके बाद उन्होंने 2008 में जोधपुर में हुई भगदड़ का भी ज़िक्र किया, जिसमें 250 लोग मारे गए थे। उन्होंने अन्य ऐसी घटनाओं का भी उल्लेख किया जिनमें 2013 में रतनगढ़, 2021 में हरिद्वार, 2023 में मध्य प्रदेश के सीहोर और 2024 में उत्तर प्रदेश के हाथरस के हादसे शामिल हैं।
उन्होंने इस साल जनवरी में कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में हुई भगदड़ का भी जिक्र किया, जिसमें 39 लोगों की जान चली गई थी। मुख्यमंत्री ने 2022 में गुजरात के मोरबी पुल हादसे का भी ज़िक्र किया जिसमें 135 लोगों की मौत हो गई थी। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘मेरे 42 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसी घटना कभी नहीं हुई। मैंने कभी भगदड़ में 11 लोगों को मरते नहीं देखा। मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने उसी दिन अपना दुख व्यक्त किया था।’’
उन्होंने सवाल किया ‘‘जब कोविड के दौरान चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 36 लोगों की मौत हो गई थी तो क्या आपने तत्कालीन मुख्यमंत्री बोम्मई को जिम्मेदार ठहराया था? क्या प्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़ की घटना के बाद योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, जिसमें 39 लोग मारे गए थे ?’’ उन्होंने कहा कि लोगों ने आईपीएल मैच में आरसीबी टीम की जीत को बेंगलुरु का गौरव माना। इससे पैदा हुआ जन उन्माद ही भगदड़ की वजह था। सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें आरसीबी के विजय समारोह में शामिल होना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र में हमें कभी-कभी लोगों की अपेक्षाओं के आगे झुकना पड़ता है। यही लोकतंत्र की निशानी है।’’
Similar Post
-
बिहार की सरकार अब गुजरात से चलेगी: तेजस्वी यादव
पटना, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक ...
-
रेखा गुप्ता ने 200 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
भाजपा महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में परिसीमन विधेयक ला रही है: ममता
कूच बिहार (पश्चिम बंगाल), शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल ...
