वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा ने 26वें दिल्ली पुलिस आयुक्त का प्रभार संभाला
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 अगस्त 2025। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के 26वें आयुक्त का पद संभाल लिया। उन्होंने एसबीके सिंह का स्थान लिया, जो केवल 21 दिन तक इस पद पर रहे। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1992 बैच के अधिकारी गोलचा ने यहां दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रभार संभाला। गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में जनसुनवाई के दौरान हमला होने के एक दिन बाद गोलचा की पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्ति हुई।
हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति हमले से संबंधित नहीं है। गोलचा का कार्यकाल अप्रैल 2027 तक है। उन्हें उनके सख्त रुख और 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान निर्णायक नेतृत्व के लिए जाना जाता है, जब वह कानून-व्यवस्था के विशेष पुलिस आयुक्त के तौर पर तैनात थे। गोलचा के पूर्ववर्ती एसबीके सिंह, 1988 बैच के अधिकारी हैं। वह संभवतः सबसे कम अवधि तक दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे। उन्होंने संजय अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद एक अगस्त को पदभार संभाला था।
Similar Post
-
बिहार की सरकार अब गुजरात से चलेगी: तेजस्वी यादव
पटना, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक ...
-
रेखा गुप्ता ने 200 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
भाजपा महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में परिसीमन विधेयक ला रही है: ममता
कूच बिहार (पश्चिम बंगाल), शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल ...
