सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत
जयपुर, शनिवार, 23 अगस्त 2025। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में शनिवार सुबह रोडवेज की एक बस और एक ‘बोलेरो’ कार की टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हुए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जसवंतगढ़ के पुलिस निरीक्षक जोगेंद्र राठौड़ ने बताया कि बोलेरो में सवार लोग मोमासर गांव से पुष्कर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि लाडनूं-सुजानगढ़ रोड पर कार की रोडवेज की एक बस से टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में शारदा देवी, लिछमा, तुलछी देवी और ओमप्रकाश (42) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में रूपा (45), भोजराज (17), मुरली (11) और ममता (15) घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
