जान्हवी कपूर ने बताया ‘परम सुंदरी’ में कैसा है उनका किरदार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बताया है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ में उनका किरदार हाफ मलयाली और हाफ तमिलियन है। जान्हवी कपूर अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी ‘परम् सुंदरी’ के ज़रिए दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। अलग-अलग शैलियों की फ़िल्में करने के बाद, इस बार जान्हवी के लिए यह फ़िल्म उस जॉनर में वापसी है जिसे करने की उनकी लंबे समय से इच्छा रही है।
जान्हवी ने कहा, “कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि ऑडियंस के तौर पर भी, मैं बहुत दिनों से एक रोम-कॉम करना चाहती थी। ऐसी हल्की-फुल्की रोमांटिक मूवी, जिसे देखते हुए चेहरे पर मुस्कान आ जाए। आख़िरकार मैंने ऐसी कहानी कर ली है, जो मुझे मेरी जड़ों की ओर वापस ले जाती है।” जान्हवी ने फ़िल्म परम सुंदरी में अपने किरदार के बारे में दिलचस्प बात भी साझा की। उन्होंने कहा, “मैं मलयाली नहीं हू, न ही मेरी मां थीं। लेकिन मेरी फ़िल्म का किरदार हाफ तमिलियन और हाफ मलयाली है।” जान्हवी ने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए बताया कि उनकी लाइन-अप काफ़ी मज़बूत है। वह करण जौहर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी और अपनी पहली पैन-इंडिया फ़िल्म पेड्डी में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
