हरियाणा के कैथल में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
कैथल, सोमवार, 25 अगस्त 2025। हरियाणा के कैथल जिले के क्योड़क गांव के पास एक वाहन और हरियाणा रोडवेज की बस के बीच सोमवार को हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार यात्री पंजाब के बठिंडा से कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित एक गुरुद्वारे जा रहे थे। वाहन के क्योड़क गांव के पास पहुंचते ही उसकी टक्कर हरियाणा रोडवेज की बस से हो गई। यह बस आदमपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। हादसे में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को पहले कैथल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर ‘रेफर’ कर दिया गया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
