प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए स्कूल बसों को भी इलेक्ट्रिक होना चाहिए: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 26 अगस्त 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि स्कूल बसों के इलेक्ट्रिक होने से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के साथ सरदार पटेल विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि दिल्ली की सड़कों पर हजारों स्कूल बसें चलती हैं। स्कूल ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के साथ साझेदारी की है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। स्कूल बसें एक बड़ा हिस्सा हैं और ऐसी हज़ारों बसें सड़कों पर चलतीं हैं। हम चाहते हैं कि स्कूल बसें भी इलेक्ट्रिक हों। हमने सरदार पटेल विद्यालय के साथ साझेदारी की है और उन्हें बसें दी हैं जो छात्रों को घर से लाने और ले जाने में काम आएंगी।’’ गुप्ता ने कहा कि बसें वातानुकूलित होने के साथ ही छात्रों के लिए आरामदायक हैं।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
