मोदी सरकार को गाजा में फलस्तीनियों के नरसंहार की निंदा करनी चाहिए: औवेसी
हैदराबाद, बुधवार, 27 अगस्त 2025। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को गाजा में फलस्तीनियों के "नरसंहार" की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अक्टूबर 2023 से (इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन) नेतन्याहू की सरकार 200 फलस्तीनी पत्रकारों की हत्या कर चुकी है। हैदराबाद के सांसद ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि इजराइल विदेशी मीडिया को गाजा में प्रवेश की अनुमति नहीं देता।
उन्होंने कहा, "सात अक्टूबर, 2023 से नेतन्याहू की निर्मम सरकार 200 से अधिक फलस्तीनी पत्रकारों की हत्या कर चुकी है। इजराइली नस्लवादी सरकार विदेशी मीडिया को गाजा में प्रवेश की अनुमति नहीं देती। नरेन्द्र मोदी सरकार को गाजा में फलस्तीनियों के नरसंहार की निंदा करनी चाहिए।" भारत ने बुधवार को गाजा में दो इजराइली हमलों में पांच पत्रकारों की हत्या को "चौंकाने वाला" और "बेहद खेदजनक" बताया। खान यूनिस के नासिर अस्पताल पर सोमवार को हुए हमलों में इन पांच पत्रकारों समेत 20 लोगों की मौत हो गई थी।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
