दिल्ली में मुठभेड़ के बाद कपिल नंदू-वेंकट गर्ग गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 30 अगस्त 2025। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गोलीबारी के एक हालिया मामले में वांछित दो व्यक्तियों को शहर के रोहिणी इलाके में पुलिस के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों व्यक्ति कथित रूप से कपिल नंदू-वेंकट गर्ग गिरोह से जुड़े हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। दोनों आरोपियों की पहचान हर्षदीप (20) और नवीन (24) के रूप में हुई है, जो क्रमश: हरियाणा के अंबाला छावनी और पानीपत के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों को रोहिणी सेक्टर-28 में गोलीबारी के दौरान गोली लगी और दोनों उपचाराधीन हैं। अधिकारियों के अनुसार, दोनों 28 अगस्त को दिल्ली के छावला में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में वांछित थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य साथियों की पहचान करने और घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए आगे की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
