बलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री के पास से 25 लाख रुपये बरामद
बलिया (उप्र), शनिवार, 30 अगस्त 2025। बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक यात्री के पास से 25 लाख रुपये बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरपीएफ निरीक्षक बीके सिंह ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शुक्रवार शाम को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के पास से 25 लाख रुपये बरामद किए। यात्री उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर बिहार के छपरा जा रहा था। उन्होंने बताया कि यात्री की पहचान बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के गोहिया छपरा गांव निवासी अक्षय कुमार सोनी के रूप में हुई है। वह बरामद धनराशि को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी दिए जाने पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आयकर विभाग ने अक्षय कुमार सोनी को आयकर अधिनियम की संबंधित धारा के तहत नोटिस जारी किया है।
आरपीएफ ने बरामद धनराशि को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बलिया-छपरा रेल खंड पर ट्रेन में यात्री के पास से भारी धनराशि बरामद होने की यह तीसरी घटना है। बलिया रेलवे स्टेशन पर चार अगस्त को जांच के दौरान राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी में एक यात्री मोहम्मद मुस्तफा के बैग से 53,96,500 रुपये बरामद किए थे। इससे पहले 22 जुलाई को साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन के ए-दो कोच में एक यात्री के पास से 1.80 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।
Similar Post
-
झारखंड: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जमानत पर जेल से रिहा
रांची, बुधवार, 14 मई 2026। झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम बृह ...
-
मुंबई हवाई अड्डे पर 5.70 करोड़ के हीरे की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
मुंबई, बुधवार, 14 मई 2026। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुं ...
-
ओडिशा में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं
भुवनेश्वर, बुधवार, 14 मई 2026। ओडिशा में बृहस्पतिवार को पेट्रोल ...
