मतदाता सूची भाजपा की इच्छा के अनुसार तैयार की जा रही है: हेमंत सोरेन
पटना, सोमवार, 01 सितंबर 2025। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर लोगों के अधिकार छीन रही है और मतदाता सूची सत्तारूढ़ गठबंधन की इच्छा के अनुसार तैयार की जा रही है। बिहार में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता ने राजग सरकार पर ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन को सत्ता से बेदखल करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के घटक दलों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा पर राज्य सरकारों को गिराने के लिए ‘वोट चोरी’ करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त होने का भी आरोप लगाया। सोरेन ने कहा, ‘‘भाजपा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है।’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘हमारा वोट हमारे संविधान की रक्षा करता है।’’
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
