बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली और पुणे में ईडी के छापे
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 सितंबर 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 425 करोड़ रुपये की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में छापे मारे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। सूत्रों के अनुसार, ‘गुप्ता एक्जिम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी के खिलाफ जांच के तहत कुल 10 परिसरों (दिल्ली में नौ और पुणे में एक) पर छापे मारे गए। धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज ईडी का यह मामला कंपनी, उसके प्रवर्तकों तथा निदेशकों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर आधारित है। इन पर पंजाब नेशनल बैंक (पूर्व में ई-ओबीसी बैंक) से लिए गए लगभग 425 करोड़ रुपये के ऋण की हेराफेरी का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि ऋण की रकम का आरोपी कंपनी से जुड़ी अन्य कंपनियों में अवैध तरीके से इस्तेमाल किया गया।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
