अपना एक माह का वेतन बाढ़ राहत कोष में देंगे रालोद के विधायक और सांसद
मेरठ (उप्र), बुधवार, 03 सितंबर 2025। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के सभी विधायक और सांसद अपने एक माह का वेतन देश के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत कोष में जमा करेंगे। रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव (संगठन) एवं प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिज़वी ने यहां बताया कि जयंत चौधरी ने कहा है कि देश के कई राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उनके अनुसार, चौधरी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए रालोद के सभी विधायक और सांसद अपना एक माह का वेतन राहत कोष में देंगे। रिजवी ने बताया कि जयंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें और बाढ़ प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग करें।
Similar Post
-
प्रकाश चिक बराइक ने तृणमूल कांग्रेस एवं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज् ...
-
झारखंड में दो-तीन में मानसून के पहुंचने की संभावना : आईएमडी
रांची, गुरुवार, 11 जून 2026। झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो. त ...
-
ओडिशा के कंधमाल में माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 जून 2026। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक् ...
