दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होकर 207 मीटर से नीचे पहुंचा
नई दिल्ली, शनिवार, 06 सितंबर 2025। दिल्ली में पुराने रेलवे पुल के नीचे यमुना नदी का जलस्तर शनिवार को कम होकर 206.47 मीटर पर पहुंच गया, जो कई दिन से 207 मीटर के आसपास था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। हालांकि जलस्तर अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। दिल्ली में चेतावनी का निशान 204.50 मीटर जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है। जलस्तर 206 मीटर पर पहुंचने के बाद नदी के आसपास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाता है।पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के जोखिमों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु है।
अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं। नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के अस्थायी आवास के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, मयूर विहार, कश्मीरी गेट और आसपास के इलाकों में टेंट लगाए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से सुबह नौ बजे 50,629 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वजीराबाद बैराज से लगभग 1,17,260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बैराजों से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
