मॉरीशस के प्रधानमंत्री मुंबई पहुंचे
मुंबई, मंगलवार, 09 सितंबर 2025। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अपनी आठ दिवसीय भारत यात्रा पर मंगलवार को मुंबई पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि रामगुलाम सुबह पोर्ट लुईस से एक वाणिज्यिक उड़ान से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरे। उन्होंने बताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री सुबह मुंबई के एक लक्जरी होटल में एक व्यापारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बुधवार दोपहर को विशेष विमान से वाराणसी के लिए रवाना होंगे। भारत के आठ दिवसीय दौरे पर आए रामगुलाम इस दौरान रक्षा, व्यापार और निवेश जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उपाय तलाशेंगे।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
