उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ राहत में योगदान के लिए महाराष्ट्र का आभार जताया
श्रीनगर, शुक्रवार, 12 सितंबर 2025। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश के राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया। अब्दुल्ला ने कहा कि एकजुटता के ऐसे कदम राज्यों में एकता और साझा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता के ऐसे कदम राज्यों में एकता और साझा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।’’ अब्दुल्ला ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित तथा पंजाब केसरी/हिंद समाचार समूह के संपादक विजय चोपड़ा का भी आभार व्यक्त किया। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई, जिससे प्रमुख सड़कों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
