दिल्ली उच्च न्यायालय को ईमेल से मिली बम की धमकी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 सितंबर 2025। दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार को एक ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसकी वजह से न्यायाधीशों को बाहर जाना पड़ा। बम की धमकी की वजह से अदालत कक्षों को खाली करा दिया गया। सूत्रों के अनुसार, रजिस्ट्रार जनरल को धमकी भरा ई-मेल सुबह 8.39 बजे प्राप्त हुआ और कुछ न्यायाधीशों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया। कुछ न्यायाधीशों ने पूर्वाह्न 11.35 बजे बाहर जाना शुरू कर दिया, जबकि अन्य न्यायाधीश दोपहर 12 बजे तक अपनी-अपनी अदालतों में काम करते रहे। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अदालत परिसर में मौजूद सभी लोगों को बाहर जाने को कहा गया है।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
