मणिपुर कांग्रेस व एमपीपी की युवा शाखाओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास प्रदर्शन किया
इंफाल, शनिवार, 13 सितंबर 2025। कांग्रेस और मणिपुर पीपुल्स पार्टी (एमपीपी) की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इंफाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री की संघर्षग्रस्त राज्य की यात्रा का विरोध किया और इसे एक ‘राजनीतिक चाल’ करार दिया। मणिपुर पीपुल्स पार्टी के ‘यूथ फ्रंट’ के कार्यकर्ताओं ने तख्तियां पकड़े हुए यहां अपने कार्यालय के बाहर नारे लगाए और दावा किया कि प्रधानमंत्री की यात्रा का उद्देश्य राज्य में ‘शांति और सामान्य स्थिति बहाल करना नहीं है।’
एमपीपी कार्यालय कंगला किले के पास है, जहां प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल से लगभग 100 मीटर दूर कांग्रेस भवन के सामने इसी तरह का विरोध प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने से रोक दिया।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
