झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर
मेदिनीनगर (झारखंड), रविवार, 14 सितंबर 2025। झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवं प्रवक्ता माइकल राज एस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मनातू और तरहसी पुलिस थानाक्षेत्रों की सीमा पर स्थित वन क्षेत्र में आज सुबह मुठभेड़ शुरू हुई और अभियान के बाद वहां से एक नक्सली का शव और एक राइफल बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है लेकिन शव माओवादी गुट ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी’ (टीएसपीसी) के स्वयंभू कमांडर मुखदेव यादव का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुखदेव यादव चार सितंबर को पलामू में हुई दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या में भी शामिल था।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
