ओ रोमियो का फर्स्ट लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ओ रोमियो का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर जल्द ही निर्देशक विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म ओ रोमियो में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म ओ रोमियो का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म ओ रोमियो का फस्र्ट लुक शेयर किया है। शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ओ रोमियो का पोस्टर साझा किया। पोस्टर में शाहिद हैट पहने हुए हैं और अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं। फिल्म 14 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर की अहम भूमिका होगी। फिल्म शाहिद और निर्देशक विशाल भारद्वाज की चौथी साझेदारी है, जिन्होंने पहले कमीने, हैदर और रंगून जैसी फिल्में बनाई हैं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
