मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की
नई दिल्ली, मंगलवार, 16 सितंबर 2025। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। राधाकृष्णन के इस महीने की शुरुआत में उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद, रामगुलाम उनसे मिलने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं। रामगुलाम ने वाइस प्रेजीडेंट्स एन्क्लेव में राधाकृष्णन से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चर्चा भारत और मॉरीशस के बीच व्यापार, आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित रही।’’ राधाकृष्णन नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति चुने गए और 12 सितंबर को उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
