राजस्थान के उदयपुर जिले में अति भारी बारिश
जयपुर, शुक्रवार, 19 सितंबर 2025। राजस्थान के उदयपुर जिले में एक नए परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से बीते चौबीस घंटे में अति भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुवार इस नए परिसंचरण तंत्र के कारण बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान के उदयपुर जिले में अतिभारी तथा चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। इसी दौरान राज्य के कुछ अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक 117.0 मिलीमीटर बारिश मावली (उदयपुर) में हुई। चूरू में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तंत्र के प्रभाव से 22 सितंबर तक भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
