लव-कुश रामलीला में मंदोदरी बनेंगी पूनम पांडे
जानीमानी अभिनेत्री पूनम पांडे लव कुश रामलीला में महाबली रावण की पत्नी मंदोदरी का दमदार किरदार निभाएंगी। लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि जब हमने मंदोदरी की भूमिका के लिए पूनम पांडे से संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। पूनम पांडे ने कहा कि यह उनके जीवन का सपना है जो प्रभु श्रीराम की कृपा से पूरा हुआ है। लाइव मंचन में हजारों दर्शकों के सामने मंदोदरी को साकार करना चुनौतीपूर्ण है, इसलिए वह अभी से गहन रिहर्सल कर रही हैं। पूनम पांडे ने कर्मा द जर्नी, जीएसटी: गलती से सिर्फ़, जैसी फिल्मों और टीवी धारावाहिक सीआईडी में अपनी पहचान बनाई है। मंच पर वह प्रसिद्ध अभिनेता आर्य बब्बर के साथ नजऱ आएंगी, जो इस वर्ष रावण की भूमिका निभा रहे हैं। लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला का भव्य मंचन 22 सितम्बर से तीन अक्टूबर तक होगा।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
