दीपिका पादुकोण ने शुरू की किंग की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग की शूटिंग की शुरू कर दी है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखते हुए शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म किंग की शूटिंग शुरू करने की बात साझा की है। फिल्म किंग दीपिका और शाहरुख की छठी फिल्म है। इससे पहले दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जिसकी शुरुआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम से हुई थी, जो दीपिका का डेब्यू भी था।
दीपिका ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। दीपिका ने ओम शांति ओम की शूटिंग को याद करते हुए बताया कि शाहरुख ने उन्हें एक सीख सिखाई थी, जिसे वह अब तक लिए गए हर फैसले में अपनाती आ रही हैं। शाहरूख और दीपिका ने वर्ष 2013 में रोमांटिक कॉमेडी चेन्नई एक्सप्रेस, वर्ष 2014 में हैप्पी न्यू ईयर और वर्ष 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म पठान में भी साथ काम किया था। उनकी जोड़ी की आखिरी फिल्म जवान (2023) थी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
