मप्र: उज्जैन स्टेशन पर सेना की विशेष ट्रेन में लगी आग
उज्जैन, रविवार, 21 सितंबर 2025। मध्यप्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रकों से लदी सेना की एक विशेष ट्रेन में रविवार सुबह आग लग गई हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो के बीच से गुजरने वाली रेल लाइन पर उस समय हुई, जब एक बोगी में लदे ट्रकों को ढकने वाले तिरपाल में आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि स्टेशन के बचाव दल, दमकल की गाड़ियों और अन्य उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उज्जैन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक नरेंद्र यादव ने संवाददाताओं को बताया कि भोपाल-जोधपुर सेना की विशेष मालगाड़ी में लदे एक ट्रक में संभावित तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
रेलवे कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म एक और दो पर मौजूद यात्रियों को निकाला जबकि आने वाले यात्रियों को गेट पर रोक लिया गया। यादव ने बताया कि करीब 30 मिनट में स्थिति सामान्य हो गई। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक के अंदर कुछ ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगी थी। उन्होंने बताया कि सेना को इस घटना की सूचना दे दी गई है। मीणा ने बताया कि घटना पर तुरंत काबू पा लिया गया और रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
Similar Post
-
राजस्थान में रेलवे लाइन पर विस्फोट मामले में दो लोग गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका से संपर्क का संदेह
जयपुर, रविवार, 15 नवम्बर 2026। राजस्थान के रामसिंहपुर में तीन न ...
-
दिल्ली में परिवार द्वारा संचालित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 15 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंत ...
-
लद्दाख: उपराज्यपाल ने अमृत सरोवर परियोजना के तहत 97 नए जलाशयों को मंजूरी दी
लेह/जम्मू, रविवार, 15 नवम्बर 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कु ...
