मणिपुर: तीन उग्रवादी, एक हथियार विक्रेता गिरफ्तार
इंफाल, रविवार, 21 सितंबर 2025। मणिपुर में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से संबद्ध तीन उग्रवादियों और एक हथियार विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रतिबंधित कंगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी के दो उग्रवादियों को शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि थोकचोम मणिमतुम सिंह (20) और लैशराम प्रेमसागर सिंह (24) के रूप में पहचाने गए आतंकवादी लोगों, स्थानीय व्यापारियों और स्कूलों से जबरन वसूली करने में शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि इसके अलावा इंफाल पूर्वी जिले के कोंगबा से प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान अधिकारीमायुम रामकुमार शर्मा (62) के रूप में हुई है। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के युरेंबम में एक हथियार विक्रेता चेतनजीत सिंह (33) को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से एक राइफल, दो मैगजीन और विभिन्न प्रकार के 96 कारतूस जब्त किये गये।
Similar Post
-
फॉर्म-7 दाखिल करना अपराध नहीं, ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज न किए जाएं: अशोक
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। कर्नाटक विधानसभा में नेता प् ...
-
लाल किले की रामलीला में केवट की भूमिका निभाएंगे मनोज तिवारी
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। अभिनेता-गायक और भारतीय जनता ...
-
येदियुरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
बेंगलुरु, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस ये ...
