जीएसटी सुधार से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, महंगाई से राहत मिलेगी: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, सोमवार, 22 सितंबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और महंगाई से राहत मिलेगी। रेखा सोमवार दोपहर त्रिनगर के तोताराम मार्केट में ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ में हिस्सा लेने वाली हैं। उन्होंने कहा कि कर प्रणाली को सरल और नागरिक-अनुकूल बनाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल ने राष्ट्रीय राजधानी के व्यापारियों के लिए समय से पहले दिवाली का माहौल बना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐसा लग रहा है मानो इस साल दिल्ली के लोगों के लिए दिवाली जल्दी आ गई है। शहर के बाजारों में त्योहारी माहौल दिखाई दे रहा है।” उन्होंने कहा कि सरलीकृत जीएसटी ढांचा न सिर्फ महंगाई से राहत दिलाएगा, बल्कि विकास को नयी गति भी प्रदान करेगा।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
