मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार एवं गोला बारूद बरामद
इंफाल, शुक्रवार, 26 सितंबर 2025। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक बयान में कहा गया है कि आतंकवादी की पहचान मोहम्मद ताजुद्दीन शाह (37) के रूप में हुई है, जिसे बृहस्पतिवार को इंफाल पूर्वी जिले के खुरई चैरेन थोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) संगठन का सक्रिय सदस्य था।
इसके अलावा, एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया। यह कार्रवाई 19 सितंबर को बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेईकाई में असम राइफल्स पर घात लगाकर किए गए हमले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद की गई है। इस हमले में दो जवान मारे गए थे और पांच अन्य घायल हो गए थे। गिरफ्तार उग्रवादी पीएलए से संबंधित था। बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को थौबल जिले के सलुंगफाम ममांग लेईकाई की तलहटी में एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद किए।
Similar Post
-
रेतीली पगडंडी से रैम्प की चमक तक: तानों को कामयाबी से जवाब देकर कामना ने बढ़ाया मारवाड़ का मान
- मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर बनीं कुंडल की बेटी का ...
-
गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा लेकर बिहार को समृद्ध बनाने के लिए काम करूंगा: सम्राट चौधरी
पटना, गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री स ...
-
महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन संबंधी विधेयकों को जोड़ना एक 'साजिश' है: बनर्जी
माथाभंगा (पश्चिम बंगाल), गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल क ...
