विद्या बालन ने साझा किया ट्रेडिशनल लुक, साड़ी में बिखेरा जलवा
शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है और इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपने अनूठे अंदाज से प्रशंसकों का दिल जीत रही हैं। नवरात्रि के पहले दिन से ही विद्या अपने खूबसूरत और पारंपरिक लुक को सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। शनिवार को भी उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की। मिनिमल मेकअप के साथ विद्या ने माथे पर छोटी-सी हरी बिंदी, कानों में बड़े-बड़े झुमके और पोनी स्टाइल में चोटी बांधी है, जिसने उनके लुक को ट्रेडिशनल टच दिया। उनकी तस्वीरें देखकर प्रशंसक उनकी सादगी और शालीनता की तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरों में विद्या का अंदाज भी देखने लायक है। पहली तस्वीर में वह दीवार के बॉर्डर को पकड़कर दूसरी ओर देखते हुए पोज दे रही हैं, जो उनकी सहजता को दर्शाता है। दूसरी तस्वीर में भी वह उसी अंदाज में उल्टी दिशा में देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने कैप्शन दिया, "नवरात्रि का छठा दिन।"
विद्या के इस लुक को देख प्रशंसकों ने कमेंट्स में उनकी खूबसूरती और पारंपरिक अंदाज की जमकर तारीफ की। विद्या नवरात्रि के हर दिन अपने लुक से कुछ पेश कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। इसी साल एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्म 'परिणीति' को सिनेमाघरों में री-रिलीज भी किया गया। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म 'कहानी 3' में दिखाई दे सकती हैं, हालांकि इसकी रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट्स देती हैं।
Similar Post
-
सनी देओल की अगली फिल्म का नाम 'बंटवारा 1947', अगस्त में रिलीज होगी
आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जार ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार ...
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
