जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध ड्रोन दिखा
सांबा/जम्मू, रविवार, 28 सितंबर 2025। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन को सुबह साढ़े छह बजे रामगढ़ सेक्टर के करलियान गांव के ऊपर मंडराते देखा गया, जो बाद में गायब हो गया। उन्होंने बताया कि सीमा पार से कोई हथियार या नशीले पदार्थ तो नहीं गिराए गए, यह सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ के जवानों ने तुरंत गांव और आसपास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
