गुजरात के बोटाद में बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
बोटाद (गुजरात), सोमवार, 29 सितंबर 2025। गुजरात के बोटाद जिले में सोमवार तड़के एक निजी बस के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक परबाद वंदा ने बताया कि बस जिले के रानपुर तालुका से पर्यटकों को लेकर आ रही थी, तभी पलियाद कस्बे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बस जिले के रानपुर तालुका के एक गांव से पर्यटकों को लेकर जूनागढ़ गई थी और लौटते वक्त ये हादसा हुआ।’’ अधिकारी ने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
