मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद जब्त
इंफाल, सोमवार, 29 सितंबर 2025। सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को मणिपुर के इंफाल वेस्ट और ईस्ट जिलों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये सभी गिरफ्तारियां रविवार को की गईं। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मेइती) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल वेस्ट जिले के फायेंग चिंग खुनोऊ स्थित एक आवासीय इलाके से गिरफ्तार किया गया। उग्रवादी की पहचान 34 वर्षीय अंगोम अचौ सिंह के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से डबल बैरल राइफल जब्त की गई। प्रतिबंधित संगठन केसीपी (माओवादी) के एक अन्य सक्रिय सदस्य को भी इंफाल ईस्ट जिले के नापेटपल्ली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान नगैरंगबाम अपोलो मेइती (37) के रूप में हुई है।
प्रतिबंधित संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले के खाबेइसोई स्थित उसके आवासीय इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान मोहम्मद आलम खान (34) के रूप में हुई है। प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक (रेड आर्मी) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले के चानुंग से गिरफ्तार किया गया। इस बीच, सुरक्षा बलों ने रविवार को इंफाल वेस्ट जिले के सांगैथेल लोंगा कोइरेंग क्रॉसिंग पर एक अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया। बयान में कहा गया है कि चार सिंगल बैरल बंदूकें, एक आधुनिक स्नाइपर राइफल, नौ एमएम की दो पिस्तौल, विभिन्न प्रकार की चार मैगजीन, विभिन्न कैलिबर के 120 कारतूस, तीन हथगोले, तीन डेटोनेटर, 14 हेलमेट और तीन बुलेटप्रूफ प्लेट जब्त की गईं।
Similar Post
-
सैन्य कर्मी के साथ लूटपाट के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2दिल्ली पुलिस ने सस्ता होटल दिलाने ...
-
केंद्रीय छात्रवृत्ति में 700 करोड़ रु की कमी का छात्रों पर असर, सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
रांची, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरे ...
-
दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश शाह ने ही दिया होगा; इस्तीफा देना चाहिए: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ( ...
