दिल्ली: ऐप के जरिए 100 से अधिक महिलाओं से धोखाधड़ी के मामले में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 29 सितंबर 2025। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर से 29 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक भाषा विनिमय ऐप पर खुद को ब्रिटिश कोरियाई व्यवसायी बताकर भारत भर की 100 से ज्यादा महिलाओं को ठगने का आरोप है। उन्होंने बताया कि स्टीफन उर्फ के सी डोमिनिक को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने डोमिनिक की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक ऐसे ऐप का इस्तेमाल करता था जो दुनिया भर के मूल भाषियों से चैट करके उपयोगकर्ताओं को भाषाओं का अभ्यास करने में मदद करता है। यह ऐप अविवाहित महिलाओं को निशाना बनाता और उनका विश्वास जीतता था। इसके बाद वह बड़ी राशि के चेक या दस्तावेज मंजूरी के लिए आव्रजन विभाग में फंसे होने का दावा करता था। पुलिस ने बताया कि उसके साथी पैसे की मांग करने के लिए अधिकारी बनकर फोन कॉल करते थे, जिसे पीड़ित डिजिटल रूप से हस्तांतरित कर देते थे।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि डोमिनिक कथित तौर पर खुद को ब्रिटेन में बसे एक कोरियाई आभूषण व्यवसायी डक यंग के रूप में पेश करता था और महिलाओं को व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक साझेदारी के झूठे वादों से फंसाता था। यह मामला तब प्रकाश में आया जब अंजलि नामक महिला ने 24 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ 48,500 रुपये की ठगी हुई है।
Similar Post
-
रेतीली पगडंडी से रैम्प की चमक तक: तानों को कामयाबी से जवाब देकर कामना ने बढ़ाया मारवाड़ का मान
- मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर बनीं कुंडल की बेटी का ...
-
गुरु गोबिंद सिंह से प्रेरणा लेकर बिहार को समृद्ध बनाने के लिए काम करूंगा: सम्राट चौधरी
पटना, गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री स ...
-
महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन संबंधी विधेयकों को जोड़ना एक 'साजिश' है: बनर्जी
माथाभंगा (पश्चिम बंगाल), गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल क ...
