नीना कुलकर्णी को भावे पुरस्कार देने का ऐलान
मराठी-हिंदी थिएटर और फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीना कुलकर्णी को इस साल के प्रतिष्ठित विष्णुदास भावे पुरस्कार के लिए चुना गया है। सांगली की प्रसिद्ध संस्था अखिल भारतीय नाट्य विद्यामंदिर समिति (एबीएनवीसी) की ओर से यह पुरस्कार दिया जाता है। शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एबीएनवीसी के अध्यक्ष शरद कराले ने कहा कि सुश्री कुलकर्णी को अभिनय, निर्माता, निर्देशक और लेखक के रूप में नाटक, मराठी-हिंदी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है।
पुरस्कार में 25,000 रुपए नकद, एक शॉल, श्रीफल और एक मानचिन्ह दिया जाता है। श्री कराले ने कहा कि सुश्री कुलकर्णी ने 25 मराठी नाटकों में अभिनय किया है, जिनमें गुंटारा हृदय हे, हमीदाबाईची कोठी, महासागर, सावित्री, अकस्मत और देहभान शामिल है। श्री कराले ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह 5 नवंबर को रंगभूमि दिवस पर आयोजित किया जाएगा।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
