असम में बीपीएफ के हग्रामा मोहिलरी ने बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख के रूप में शपथ ली
कोकराझार (असम), रविवार, 05 अक्टूबर 2025। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के अध्यक्ष हग्रामा मोहिलरी ने रविवार को असम के कोकराझार जिले में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में शपथ ली। पूर्व मंत्री रिहान दैमारी ने भी खराब मौसम के बीच बोडोलैंड सचिवालय मैदान में आयोजित एक समारोह में उप मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में शपथ ली। बीपीएफ ने बीटीसी चुनाव में 40 में से 28 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। बीटीसी बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के लिए एक स्वायत्त परिषद है जिसमें चार जिले कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदलगुरी शामिल हैं। इस अवसर पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके कई कैबिनेट सहयोगी तथा त्रिपुरा के टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा भी उपस्थित थे।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
