कार के ट्रक से टकराने से तीन लोगों की मौत, दो घायल
जयपुर, बुधवार, 08 अक्टूबर 2025। राजस्थान के गंगानगर जिले में सूरतगढ़-अनूपगढ़ राज्य राजमार्ग पर बुधवार तड़के सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा एक तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण हुआ। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जैतसर थाना क्षेत्र के पांच जीबी पुलिया के पास हुई। अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की ओर जा रही टैक्सी कार एक ट्रक में जा टकराई। हेड कांस्टेबल शिवाजी राणा ने कहा, ‘दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें गंगानगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।’
मृतकों की पहचान अनूपगढ़ निवासी सुरेंद्र (24), नरेश (18) और कालूराम (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों के नाम सुरेंद्र सिंह और जगदीश कुमार हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुसकर पिचक गया। कार में सवार पांच लोग अंदर ही फंस गए। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सूरतगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
