बंगाल के मंत्री सुजीत बोस के आवास समेत कोलकाता के छह ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
कोलकाता, शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को एक संस्थान की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस की संपत्ति सहित कोलकाता में छह स्थानों पर तलाशी ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईडी ने सॉल्ट लेक स्थित मंत्री के निवास सह कार्यालय और दम दम नगरपालिका के पूर्व अधिकारियों के आवासों पर छापे मारे। ईडी के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा को बताया, ‘आज की छापेमारी का उद्देश्य भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेजों को इकट्ठा करना है। मंत्री का कार्यालय मूल रूप से हमारी सूची में नहीं था।’ केंद्रीय एजेंसी ने इसी मामले में इससे पहले जनवरी 2024 में बोस के आवास पर छापा मारा था और उनसे 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।
Similar Post
-
‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग शामिल होंगे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
रांची, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्र ...
-
मिजोरम में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
आइजोल, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। मिजोरम के आइजोल जिले में एक व्य ...
-
तमिलनाडु में एक नवंबर से 1,000 रुपये से अधिक की शराब खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य
चेन्नई, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टा ...
