दिल्ली के उत्तम नगर में इमारत का हिस्सा ढहा, बचाव अभियान जारी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शुक्रवार को एक इमारत का हिस्सा ढह गया, जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अपराह्न 3.10 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मलबा हटाने तथा फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले डीएफएस ने बताया था कि एक इमारत ढह गई है और बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि इमारत का एक हिस्सा ढहा है। इस बीच, बचाव अभियान में सहायता के लिए कई पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि जब इमारत का एक हिस्सा ढह गया, तब वहां कुछ निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे एक महिला और कुछ अन्य श्रमिक मलबे में दब गए।
Similar Post
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पहुंची पुलिस, अधिकारियों ने इसे नियमित प्रक्रिया बताया
कोलकाता, सोमवार, 25 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बन ...
-
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राकांपा (शप) ने केंद्र पर साधा निशाना
मुंबई, सोमवार, 25 मई 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद् ...
-
धर्मेंद्र प्रधान 'अक्षम' और 'निकम्मे', प्रधानमंत्री मोदी उन्हें तुरंत बर्खास्त करें: केजरीवाल
नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सं ...
