हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में ऊना अव्वल: उपायुक्त
ऊना, शनिवार, 11 अक्टूबर 2025। हिमाचल प्रदेश के ऊना में 73 स्वास्थ्य संस्थानों को 2024-25 के कायाकल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिससे यह राज्य में सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त करने वाला जिला बन गया है। ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने यह जानकारी शनिवार को दी। उपायुक्त ने कहा कि जिले ने वर्षों से लगातार उत्कृष्ट कार्य किया है और आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। लाल ने कहा, ‘‘ अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा सामाजिक सुरक्षा के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। जब हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हैं, तो इसका पूरे समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।’’ उपायुक्त ने कहा कि प्रगतिशील समाज वह है, जहां शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और ऊना जिला इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
