पूर्व आईएएस अधिकारी गोपीनाथन कांग्रेस में शामिल हुए
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अक्टूबर 2025। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी कन्नन गोपीनाथन सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पार्टी, मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खेड़ा पार्टी में उनका स्वागत करते हुए करते हुए कहा, ‘कन्नन गोपीनाथन जी 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रहे। जिस समय देश में बोलना लगभग नामुमकिन था, तब उन्होंने आवाज उठाई। गोपीनाथन जी ने जम्मू-कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर बुलंद होकर आवाज उठाई और सीएए के मुद्दे पर भी मुखर रहे।’ उन्होंने कहा, ‘गोपीनाथन जी ने वीवीपीएटी के मुद्दे पर भी खुलकर बोला। कई प्राथमिकियां और तमाम कार्रवाई झेलीं, लेकिन वे डरे नहीं और झुके नहीं। आखिर में उन्होंने ऐसी नौकरी छोड़ दी, जिसे सब हासिल करना चाहते हैं।’ खेड़ा के अनुसार, खुशी की बात है कि गोपीनाथन जी ने कांग्रेस पार्टी को चुना। उन्होंने कहा, ‘हमारे दरवाजे हर उस आवाज के लिए खुले हैं, जो आजादी और न्याय की बात करती है। ‘
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
