दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे, वायु गुणवत्ता खराब रही
नई दिल्ली, बुधवार, 15 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह लगातार दूसरे दिन ‘खराब श्रेणी’ में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया। दिल्ली में मंगलवार को एक्यूआई 201 दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और मौसम विभाग ने सुबह के समय धुंध छाए रहने तथा बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
