भाजपा ने नुआपड़ा उपचुनाव के लिए पूर्व बीजद विधायक के बेटे जय को अपना उम्मीदवार बनाया
भुवनेश्वर, बुधवार, 15 अक्टूबर 2025। ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नुआपड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को जय ढोलकिया को अपना उम्मीदवार नामित किया। इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व विधायक राजेंद्र ढोलकिया के बेटे जय ढोलकिया 11 अक्टूबर को भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जय ढोलकिया के नामांकन दाखिल करते समय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने ढोलकिया के नामांकन दाखिल करने से पहले नुआपड़ा में एक विशाल रैली की भी योजना बनाई है।
यह उपचुनाव चार बार विधायक रहे राजेंद्र ढोलकिया का आठ सितंबर को निधन हो जाने के कारण कराया जा रहा है। शुरुआत में उनके बेटे को बीजद का उम्मीदवार बताया जा रहा था। इस सीट पर 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार अभिनंदन पांडा तीसरे स्थान पर रहे थे। पाटी को इस बार जय ढोलकिया के पक्ष में सहानुभूति लहर की मदद से जीत मिलने की उम्मीद है। विपक्षी कांग्रेस ने घासीराम माझी को अपना उम्मीदवार बनाया है जो 19 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बीजद ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
