उपेंद्र कुशवाहा का महागठबंधन में स्वागत है: अखिलेश सिंह
नई दिल्ली, बुधवार, 15 अक्टूबर 2025। कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी जाहिर किए जाने के बाद बुधवार को कहा कि उनका महागठबंधन में स्वागत है और उनके आने से विपक्षी गठजोड़ मजबूत होगा। कुशवाहा की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर राज्यसभा सदस्य सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उपेंद्र कुशवाहा का महागठबंधन में स्वागत है। उनके आने से हम और मजबूत होंगे। पहले भी स्वागत किया था, अब भी स्वागत करते हैं।”
उपेंद्र कुशवाहा ने 2019 का लोकसभा चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ा था। राजग में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कुशवाहा ने कहा कि “नथिंग इज वेल इन एनडीए (राजग में कुछ भी ठीक नहीं है)।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। रालोमो प्रमुख ने बुधवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर साढ़े बारह बजे एक आपात बैठक बुलाने की घोषणा की थी, जिसमें राजग के भीतर पार्टी की भविष्य की भूमिका पर चर्चा की जानी थी। बैठक को अचानक स्थगित कर दिया गया। राजग की ओर से घोषित सीट बंटवारे के फॉर्मूले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जद(यू)) को 101-101 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और रालोमो को छह-छह सीटें दी गई हैं।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
