मनीष पॉल ने बिग बी के आशीर्वाद से की दिवाली की शुरुआत
जानेमाने अभिनेता मनीष पॉल ने हर साल की तरह इस बार भी अपनी दिवाली की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन के आशीर्वाद लेकर बेहद यादगार और शानदार तरीके से की है। मनीष पॉल ने यह बात अपने प्रशंसकों तक खुद पहुंचाई है। सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए मनीष ने अपने फैंस के साथ इस खास पल को साझा किया है, जिसमें उनकी खुशी और कृतज्ञता साफ झलक रही है। तस्वीर में महानायक अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद लेते हुए उनकी ख़ुशी साफ़ झलक रही है, जैसे किसी सच्चे फैनबॉय का सपना पूरा हो गया हो।तस्वीर साझा करते हुए मनीष पॉल ने कैप्शन में लिखा,परंपरा कायम रहनी चाहिए। गौरतलब है कि मनीष के जीवन में, अमिताभ बच्चन बेहद विशेष स्थान रखते हैं और ये बात मनीष कई बार कह भी चुके हैं। वे सिर्फ अमिताभ बच्चन को सिर्फ आदर्श नहीं, बल्कि अपना गुरु और मार्गदर्शक भी मानते हैं, जिन्होंने उनके करियर के साथ उनके जीवन को भी एक दिशा दी है।
Similar Post
-
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बन गई हैं। बुधवार को ...
-
भूमि पेडनेकर ने 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- 'यह हमला सिर्फ मुंबई नहीं, पूरे देश पर था'
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले की बरसी पर गुरुवार को शहीदों और हमले में ज ...
-
‘पॉकेट नोवेल’ के मालविका मोहनन ने शुरू की डबिंग
जैसे कि 14 जनवरी को फिल्म की फेस्टिव रिलीज करीब आ रही है, ऐसे में एक्ट् ...
